मोहन नागराजन वर्ल्ड बैंक के इकनॉमिक पॉलिसी एंड पब्लिक सेक्टर यूनिट में वरिष्ठ अर्थशास्त्री हैं और नई दिल्ली में कार्यरत हैं। उन्होंने नागरिक सेवा वितरण से जुड़ी कई परियोजनाओं का नेतृत्व किया है, जिनका उद्देश्य सरकारी सेवाओं को नागरिकों और व्यावसायिकों तक बेहतर तरीके से पहुंचाना रहा है। नीतिगत सुधारों का समर्थन, विकेंद्रीकरण, सार्वजनिक वित्त प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों से लेकर घरेलू राजस्व संग्रह को मज़बूत बनाने जैसे कई क्षेत्र उनके कार्यक्षेत्र के दायरे में शामिल रहे हैं। उन्हें राज्य विकास, कर सुधार और मैक्रोइकॉनॉमिक्स पर काम का अनुभव है और इन कई विश्लेषणात्मक रिपोर्टें तैयार की हैं। विश्व बैंक में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने महाराष्ट्र, तमिलनाडु, बिहार, राजस्थान, कर्नाटक, असम, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों और भारत सरकार के साथ-साथ श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान और नेपाल की सरकारों के साथ भी नीति सुधारों में सक्रिय भागीदारी निभाई है।