पिया रेबेलो ब्रिट्टो

पिया रेबेलो ब्रिट्टो

ग्लोबल डायरेक्टर, एजुकेशन एंड एडलोसेंट डेवलपमेंट, यूनिसेफ

पिया रेबेलो ब्रिट्टो को अगस्त 2024 में यूनिसेफ के ग्लोबल डायरेक्टर, एजुकेशन एंड एडलोसेंट डेवलपमेंट के रूप में नियुक्त किया गया। इस भूमिका में वे यूनिसेफ के वैश्विक शिक्षा और किशोर विकास कार्यक्रमों के लिए रणनीतिक दृष्टि और नेतृत्व प्रदान करती हैं और दुनिया भर में शिक्षण पहलों के कार्यान्वयन हेतु नीतियाँ, रणनीतियाँ और दिशानिर्देश विकसित करने की देखरेख करती हैं।

इससे पहले वे यूनिसेफ की प्रतिनिधि के रूप में लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक में कार्यरत थीं जहाँ उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, संरक्षण, जल एवं स्वच्छता, जलवायु कार्रवाई और आपातकालीन प्रतिक्रिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों के अधिकारों को लागू करने के लिए नेतृत्व किया।

वे यूनिसेफ की ग्लोबल चीफ़ और प्रारंभिक बचपन विकास की वरिष्ठ सलाहकार भी रह चुकी हैं, जहाँ उन्होंने हर बच्चे को जीवन की सर्वोत्तम शुरुआत दिलाने के लिए एक वैश्विक आंदोलन का नेतृत्व किया।

यूनिसेफ में शामिल होने से पहले, वे येल विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर थीं और उन्होंने टीचर्स कॉलेज, कोलंबिया विश्वविद्यालय से विकासात्मक मनोविज्ञान में डॉक्टरेट प्राप्त किया। वे 100 से अधिक प्रकाशनों की लेखिका हैं और बाल विकास में अपने योगदानों के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित हैं।

वे अंग्रेज़ी और हिंदी में दक्ष हैं तथा कई अन्य दक्षिण एशियाई भाषाएँ भी बोलती हैं।