डॉ. राज के. शिरुमल्ला वर्तमान में नई दिल्ली स्थित बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च असिस्टेंस काउंसिल (बिरैक) में नेशनल बायोफार्मा मिशन के मिशन निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें वैज्ञानिक, शिक्षाविद और प्रशासक के रूप में 29 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है.
डॉ. शिरुमल्ला ने दवा खोज से जुड़े अनुसंधान के क्षेत्र में अग्रणी भारतीय एवं जापानी फार्मा कंपनियों के साथ काम किया है, जिनमें दाइची सैंक्यो भी शामिल है। उन्हें व्यवहारिक अनुप्रयोग आधारित अनुसंधान में व्यापक विशेषज्ञता प्राप्त है, जिसमें बायोमार्कर की पहचान भी शामिल है, और उन्होंने श्वसन संबंधी रोगों के लिए क्वांटिटेटिव सिस्टम्स फार्माकोलॉजी (क्यूएसपी) मॉडलिंग पर भी काम किया है। उनके शोध कार्य प्रतिष्ठित पीयर रिव्यू जर्नल्स में व्यापक रूप से प्रकाशित हुए हैं और उनके नाम 30 अंतरराष्ट्रीय पेटेंट दर्ज हैं.