हार्टविग  शेफ़र

हार्टविग शेफ़र

पूर्व उपाध्यक्ष, दक्षिण एशिया क्षेत्र, विश्व बैंक

हार्टविग शेफ़र 1 जुलाई, 2018 से 30 जून, 2022 तक दक्षिण एशिया क्षेत्र के लिए विश्व बैंक के उपाध्यक्ष थे।

अत्यधिक गरीबी को समाप्त करने और साझा समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए दक्षिण एशिया में विश्व बैंक की भागीदारी के प्रबंधन के क्रम में, शेफर अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ संबंधों को देखते हैं। उन्होंने 50 बिलियन डॉलर से अधिक की वित्तीय सहायता के पोर्टफोलियो का प्रबंधन किया है।

दक्षिण एशिया क्षेत्र में शामिल होने से पहले, शेफ़र ने ग्लोबल थीम्स के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने नाजुकता, संघर्ष और हिंसा, जेंडर, बुनियादी ढांचा, सार्वजनिक-निजी भागीदारी, गारंटी, जलवायु परिवर्तन और ज्ञान प्रबंधन के कॉर्पोरेट प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में विश्व बैंक समूह की भागीदारी को संभालते थे।

परिचालन नीति और देश सेवाओं के उपाध्यक्ष के रूप में अपनी पिछली भूमिका में, शेफर ग्राहक देशों को लिए विश्व बैंक की व्यावसायिक नीतियों, प्रथाओं और अग्रणी उत्पादों एवं ज्ञान सेवाओं देने की प्रक्रियाओं के लिए उत्तरदायी थे। उन्होंने खरीद, पर्यावरण और सामाजिक सुरक्षा उपायों पर बैंक की नई नीतियों और बैंक के उधार एवं ज्ञान उपकरणों के नवाचार समेत कई प्रमुख सुधारों का नेतृत्व किया।

इससे पहले, शेफ़र ने मध्य-पूर्व और उत्तर अफ्रीका क्षेत्र में जिबूती, मिस्र और यमन के लिए विश्व बैंक के देश निदेशक के रूप में कार्य किया था। वह सतत विकास नेटवर्क में रणनीति और परिचालन निदेशक थे। शेफर ने अफ्रीका क्षेत्र में परिचालन और रणनीति निदेशक, मलावी, जाम्बिया और जिम्बाब्वे के लिए देश निदेशक और अफ्रीका क्षेत्र में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के रूप में भी काम किया है।

एक जर्मन नागरिक, शेफ़र ने विश्व बैंक के साथ-साथ यूरोपीय आयोग में 30 से अधिक वर्षों तक तकनीकी और प्रबंधकीय पदों पर कार्य किया है। उन्हें कई क्षेत्रों और सेक्टरों का मजबूत परिचालन अनुभव है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि अर्थशास्त्र (पीएचडी) और कृषि अर्थशास्त्र में है।