मार्टिन   रेजर

मार्टिन रेजर

विश्व बैंक समूह के दक्षिण एशिया क्षेत्र के उपाध्यक्ष

मार्टिन रेजर 1 जुलाई, 2022 को विश्वबैंक के दक्षिण एशिया क्षेत्र के उपाध्यक्ष बने।  दक्षिण एशिया के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के रूप में उन पर विश्व बैंक के अफ़ग़ानिस्तान, बंगलादेश, भूटान, भारत, मालदीव्स, नेपाल, श्रीलंका, नेपाल और पाकिस्तान के साथ संबंधों के प्रबंधन की जिम्मेदारी है।  इसके अलावा, वह कई परियोजनाओं से जुड़े आंकड़ों, तकनीकी सहयोग और लगभग 55 अरब अमेरिकी डॉलर के वित्तीय संसाधनों की देखरेख करते हैं।  इस क्षेत्र में नियुक्ति से पहले वह चीन और मंगोलिया के लिए विश्वबैंक के राष्ट्र निदेशक और कोरिया के लिए निदेशक के रूप में कार्यरत थे।  मार्टिन रेजर उजबेकिस्तान के लिए राष्ट्र प्रबंधक, यूक्रेन, बेलारूस, माल्डोवा, तुर्की और ब्राजील के लिए राष्ट्र निदेशक के तौर काम कर चुके हैं।  उन्होंने जर्मनी के कील विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी की उपाधि हासिल की है और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पोलिटिकल साइंसेज से अर्थशास्त्र और आर्थिक इतिहास में डिग्रियां अर्जित की हैं।  2003 में विश्व बैंक से जुड़ने से पहले वे कील इंस्टिट्यूट ऑफ वर्ल्ड इकोनॉमिक्स और यूरोपियन बैंक फॉर रिकंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट के लिए काम करते हैं, जहां वे राष्ट्रीय रणनीति निदेशक और ट्रांजिशन रिपोर्ट के संपादक के रूप में कार्यरत थे।  मार्टिन रेजर एक विवाहित व्यक्ति हैं, और उनके चार बच्चे हैं और उनके पास जर्मनी की नागरिकता है।  प्रतिष्ठित इकोनॉमिक जर्नलों में उनके कई लेख प्रकाशित हो चुके हैं और उन्होंने कई पुस्तकें लिखी हैं।