आयोना  बोटी

आयोना बोटी

रिसर्च एनालिस्ट, सोशल प्रोटेक्शन एंड जॉब्स

आयोना बोटी अफ्रीका क्षेत्र, विशेष रुप से जांबिया और कैमरून में, सामाजिक सुरक्षा और आजीविका से जुड़े वैश्विक अभ्यास के लिए काम करती हैं|  इससे पहले वह अफ्रीका जेंडर  इनोवेशन लैब (जीआईएल) के साथ जुड़ी हुई थीं, जहां उन्होंने लैंगिक अंतराल को कम करने और महिलाओं एवं लड़कियों को सशक्त बनाने वाली योजनाओं के पक्ष में साक्ष्य जुटाने के लिए उनका प्रभाव मूल्यांकन किया|  सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक समावेशिता और किशोर लड़कियों के सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में उनकी विशेषज्ञता है|  विश्व बैंक से जुड़ने से पहले, आयोना मोरक्को में इनोवेशंस फॉर पावर्टी एक्शन (आईपीए) के लिए काम करती थीं|  उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज से एमफिल किया है|