मार्था  लॉरेंस

मार्था लॉरेंस

विश्व बैंक में रेलवे की वैश्विक प्रमुख

र्था लॉरेंस को रेलवे क्षेत्र में 40 से अधिक वर्षों का अनुभव है, जिसमें रेलवे पुनर्गठन, रेलवे वित्त और परिवहन विनियमन का व्यापक ज्ञान शामिल है। वह चीन, यूरोप, मध्य एशिया, दक्षिण एशिया और उप-सहारा अफ्रीका में विश्व बैंक के रेलवे ऋण और तकनीकी सहायता कार्यक्रमों की टीम लीडर और तकनीकी विशेषज्ञ रही हैं।  सुश्री लॉरेंस ने रेलवे सुधार पर विश्व बैंक के संसाधन "रेलवे सुधार: रेल क्षेत्र के प्रदर्शन में सुधार के लिए टूलकिट" के विकास का नेतृत्व किया। वह रेलवे पर कई रिपोर्टों की लेखिका हैं, जिनमें "रेलवेज इन डेवलपिंग कन्ट्रीज : अ ग्लोबल रिव्यु",  "मॉडर्न  रेलवे सर्विसेज  इन अफ्रीका : बिल्डिंग ट्रैफिक- बिल्डिंग वैल्यू",  "चाइना हाई स्पीड रेल डेवलपमेंट और अट्रक्टिंग कैपिटल फॉर  रेल डेवलपमेंट इन चाइना", शामिल हैं। उनके नए  प्रकाशन "द रोल ऑफ़ रेल इन डार्बोनीज़िंग ट्रांसपोर्ट"  एंड "अनलॉकिंग ग्रीन लोजिस्टिक्स  फॉर डेवलपमेंट"  परिवहन के जलवायु प्रभावों और उन्हें कम करने में रेल कैसे योगदान दे सकता है, इस पर केंद्रित हैं।