अमादू  डेम

अमादू डेम

वरिष्ठ अर्थशास्त्री

अमादू डेम विश्व बैंक के फाइनेंस, कॉम्पिटिटिवनेस और इनोवेशन ग्लोबल प्रैक्टिस में वरिष्ठ अर्थशास्त्री हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो दशकों का अनुभव है और उन्होंने दक्षिण एशिया, अफ्रीका, मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका तथा लैटिन अमेरिका और कैरिबियन क्षेत्रों में व्यापक रूप से कार्य किया है। अमादू ने रोजगार सृजन, आर्थिक रूपांतरण, प्रतिस्पर्धात्मकता, वैल्यू चेन विकास, निवेश से जुड़ी परिस्थितियों में सुधार, उद्यमिता तथा सार्वजनिक-निजी भागीदारी पर केंद्रित कई बड़े कार्यक्रमों का नेतृत्व किया है। उनके हालिया अनुभवों में भारत के बायोफार्मास्यूटिकल नवाचार कार्यक्रम का नेतृत्व करना, हरित प्रौद्योगिकियों के लिए महत्वपूर्ण खनिजों की वैल्यू चेन के विकास में सहयोग देना और निजी क्षेत्र की भागीदारी को मजबूत बनाने वाले पर्यावरणीय रूप से अनुकूल पर्यटन कार्यक्रमों का मार्गदर्शन करना शामिल है.

अमादू ने मध्यम आय वाले और संसाधन समृद्ध देशों, विशेष रूप से संवेदनशील एवं संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों तथा छोटे द्वीपीय विकासशील अर्थतंत्रों में जटिल परियोजनाओं का प्रबंधन किया है। सरकारों और विभिन्न हितधारकों के साथ मजबूत साझेदारियां बनाने की उनकी क्षमता के लिए वे जाने जाते हैं और वे लगातार ऐसे कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक लागू करते रहे हैं, जो समावेशी, सुदृढ़ होने के साथ-साथ निजी क्षेत्र के नेतृत्व में आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने पेरिस I सोरबोन विश्वविद्यालय और पेरिस IX दौफिन विश्वविद्यालय से विकास अर्थशास्त्र और अंतर्राष्ट्रीय वित्त में परास्नातक किया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स की डिग्री भी हासिल की है.