स्टेफनी  कुटनर

स्टेफनी कुटनर

सीनियर जेंडर एंड सोशल डेवलपमेंट कंसल्टेंट

स्टेफनी कुटनर सामाजिक सुरक्षा और आजीविका के लिए वैश्विक अभ्यास के साथ जुड़ी एक वरिष्ठ लैंगिक एवं सामाजिक विकास सलाहकार हैं|  वह सेफ्टी फर्स्ट इनिशिएटिव की नेतृत्वकर्ता थीं, जहां उनके दल को अफ्रीका और दक्षिण एशिया से जुड़े मामलों के साथ काम करते हुए जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों के लिए दिशानिर्देश एवं रूपरेखा तैयार करनी थी|  स्टेफनी कई अंतराष्ट्रीय संगठनों के साथ सामाजिक समावेशिता, प्रवासन, वंचन, हिंसा, संघर्ष और समुदाय संचालित विकास जैसे विषयों पर काम कर चुकी हैं|  वह वर्तमान में अफ्रीका क्षेत्र में जेंडर और सामाजिक समावेशन के मुद्दों पर काम कर रही हैं|  स्टेफनी कुटनर ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से डी| फिल|  किया है|